फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pradhans of six gram panchayats received certificates

Champawat News: छह ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मिले प्रशस्तिपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pradhans of six gram panchayats received certificates
मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रायनगर चौड़ी के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय को सम्मानित क? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मनरेगा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली विकासखंड की छह ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। विकासखंड की ओर से इन पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय की अध्यक्षता और एबीडीओ एमसी परगांई के संचालन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से ग्राम प्रधान पहुंचे थे। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत विशेष कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के चयन के लिए एक प्रतियोगिता की गई थी जिसमें विकासखंड की 21 ग्राम पंचायतों की ओर से अपने गांवों में मनरेगा के तहत किए बेहतरीन कार्यों को भेजा था।
विज्ञापन

चार बिंदुओं पर प्राप्त आवेदनों का चयन समिति ने परीक्षण कर परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि रायनगर चौड़ी मुख्य मार्ग से मलचौड़ी तक सीसी मार्ग निर्माण, नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव के मध्य में जल निकासी, नाली का निर्माण, बिंडातिवारी गांव में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदानों का निर्माण, मोत्यूराज के कर्णकरायत तोक में जल निकासी, नाली का निर्माण, बगौटी के जमरसों तोक में मुख्य मार्ग से गांव तक सीसी मार्ग का निर्माण, मड़चमार के रूदमाली तोक में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पूर्ण मानकों के अनुरूप पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed