फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pradeep Tamta raised demand to open closed highway

प्रदीप टम्टा ने उठाई बंद राजमार्ग को खोलने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Tamta raised demand to open closed highway
चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। स्वांला में बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलवाने के लिए अब प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राजमार्ग खोलने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे राज्यसभा सासंद ने कहा कि लंबे समय से राजमार्ग के बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर राजमार्ग को नहीं खोला गया तो कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, हरीश चौधरी, डॉ.महेश ढेक, उमेश खर्कवाल, नवीन जोशी, रमेश मेहता, प्रहलाद अधिकारी, मोहन जोशी, पूरन कठायत, राजेश जोशी, विनोद बडेला, गोलू गंगोला, बसंत जोशी, सूरज प्रहरी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed