{"_id":"57bf1d404f1c1b315fd4f082","slug":"ppp-mode-opposed-in-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड हटाने को लेकर 25वें दिन भी दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड हटाने को लेकर 25वें दिन भी दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा व्यापार संघ का धरना, प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। नगर, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जीवन मेहता, सुरेंद्र बोहरा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा के नेतृत्व में मंगोली गांव से आए लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन
धरना देने वालों में सरपंच विक्रम सिंह बोहरा, इंद्र सिंह बोहरा, नवीन कुमार, नीरज कुमार, जीवन राम, प्रेम सिंह आदि थे, जबकि व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, गोविंद वर्मा, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन