फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PPP mode hospital strike

कर्मचारियों ने किया यूनिट हेड का घेराव

Thu, 14 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 14 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
PPP mode hospital strike

पीपीपी मोड अस्पताल में वेतन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को यूनिट हेड रवि सिन्हा का घेराव किया और उन्हें तत्काल हटाने के लिए नारेबाजी की।

विज्ञापन


संजीव जोशी, संदीप कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश जोशी, राजेंद्र जोशी, सुनीता, विमला, मीनाक्षी, ममता, प्रीति, संगीता, सोनी आदि का कहना था कि यूनिट हेड उनकी बातों को प्रबंधन तक पहुंचाने के बजाय बरगलाने का काम करते आ रहे हैं। यह स्वयं को सर्जन बताते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने किसी भी रोगी के पैर से कांटा तक नहीं निकाला है। आक्रोशित कर्मचारियों ने यूनिट हेड के सात जनवरी को शील प्रबंधन के प्रशासनिक निदेशक को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा कि यदि 14 जनवरी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो वे यूनिट हेड पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


यहां के पीपीपी मोड के डॉक्टर भी यूनिट हेड को हटाने के लिए पहले भी आक्रोश जता चुके हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में दो माह से रुके वेतन का भुगतान, मासिक वेतन में मानकों के अनुसार वृद्धि, समस्त कर्मचारियों के पीएफ का विवरण उपलब्ध कराने, प्रत्येक माह की 10 से 15 तारीख के बीच वेतन देने, समस्त स्टाफ को आईडी कार्ड जारी करना शामिल है। इस संबंध में यूनिट हेड से फोन में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed