फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PPP mode hospital disputes settled

पीपीपी मोड अस्पताल का आपसी विवाद सुलझा

Thu, 21 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो /चंपावत
ब्यूरो /चंपावत Updated Thu, 21 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
PPP mode hospital disputes settled

पीपीपी मोड संचालित अस्पताल जहां अव्यवस्थाओं के कारण चर्चित रहा है। वहीं अब प्रबंधन के बीच आपसी विवाद के चलते अव्यवस्थाओं ने नया मोड़ ले लिया है। सहायक प्रबंधक नवीन जोशी ने यूनिट हेड डा. रवि सिन्हा पर अस्पताल में रोजगार में लगे स्थानीय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जनता की पैरवी करने पर प्रबंधन की ओर से स्वयं उनका तबादला कर दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को कई लोग यूनिट हेड से मिले।

विज्ञापन


यूनिट हेड का कहना था कि अस्पताल में दिन ढलने के बाद नशेड़ियों से निपटना उनके लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है, जिसमें सहायक प्रबंधक कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। बाद में पूर्व विधायक केसी पुनेठा, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, पूर्व सदस्य सचिन जोशी, गोविंद वर्मा, सुनील चौबे आदि ने आपस में बेहतर संबंध बनाने और रोगियों की अच्छी सेवा करने को प्रेरित किया, जिसके बाद विवाद सुलझ गया। प्रबंधक संजय सैनी का कहना था कि अस्पताल में सभी डाक्टरों की डिग्रियों का सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed