{"_id":"573e18534f1c1bfd57ac77e4","slug":"ppp-hospital-received-official-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी अस्पताल को मिले सरकारी दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी अस्पताल को मिले सरकारी दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Fri, 20 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
पीपीपी अस्पताल को मिले सरकारी दर्जा
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल डॉ. केके पॉल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याएं सुलझाने की मांग की। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोहाघाट के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अस्पताल को खारिज करने का आग्रह किया। कहा कि पीपीपी मोड के अस्पताल से मरीजों को कतई सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल अव्यवस्था का शिकार है। इस मसले को लेकर विधानसभा में भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा ने चंपावत में निर्माणाधीन जिला जेल को शहर के बीच से दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री बीना महराना, केसी पुनेठा, शंकरदत्त पांडेय, गोविंद सामंत, गिरीश जोशी, प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, कैलाश अधिकारी, मोहन अधिकारी, मनोज तड़ागी, त्रिलोक गिरि, सनी वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन