{"_id":"751e2b3cde482670caab6257e3308d93","slug":"power-failure-how-to-prepare-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, कैसे तैयारी करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, कैसे तैयारी करें छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के दूरस्थ पचनई गांव के लोग पहले लो-वोल्टेज से परेशान थे। मंगलवार शाम से यहां की बत्ती गुल है। इस वजह से 3 मार्च से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया और विभाग से तुरंत बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पचनई क्षेत्र में काफी समय से लोग लो-वोल्टेज झेल रहे थे। बिजली होने पर भी लोगों को लैंप का सहारा लेना पड़ता था, मगर मंगलवार शाम से यहां ब्लैक आउट हो गया है। इससे आम लोगों के अलावा बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मोहन राम, बीडीसी सदस्य प्रताप सिंह, राजेंद्र, प्रकाश सिंह, जीवन सिंह, चंचल सिंह, दीपक, पान सिंह, बेनीराम, भवान सिंह, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत के जूनियर इंजीनियर आरसी पंत का कहना है कि पेड़ गिरने से लाइन में फॉल्ट आ गया है। जल्द ही विभाग की टीम भेजी जाएगी। अगले एक-दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन