{"_id":"65e8a1fa42f517b7e008dd06","slug":"potholes-on-nh-are-inviting-accidents-champawat-news-c-229-1-shld1026-106064-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे
Wed, 06 Mar 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटकना पुल से जिला अस्पताल तक जगह-जगह गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। इस मार्ग पर आवाजाही करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। वहीं इन गड्ढों में गिरने से कई दोपहिया वाहन सवार चुटैल हो चुके हैं। गनीमत है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भरने से अक्सर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इससे परेशान लोग लंबे समय से गड्ढों को भरने की मांग करते आ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इन गड्ढों के कारण काफी परेशानी हो रही है। एनएच के ईई हरीश बथियाल ने बताया कि एनएच पर गड्ढों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर सड़क पर गड्ढे हैं तो उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा।
-
लोगों की पीड़ा
बाजार पुलिस चौकी के पास एनएच किनारे नालियां चोक होने से पानी सड़क पर बहता है। इससे यहां पर हमेशा आवाजाही मुश्किल होती है। सड़क की हालत भी ठीक नहीं है। रात के समय तो काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
- राजेंद्र गोस्वामी, देवनगर, खटकना पुल।
-
एनएच पर गड्ढे होने के कारण बारिश में पानी भरा रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुकान के भीतर तक पानी पहुंच जाता है। कई बार दुकान का सामान खराब हो चुका है। दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।
-राजेंद्र गोस्वामी, देवनगर, खटकना पुल।
-- -- -- -