फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Potching in Champawat

तेंदुए की खाल बरामदगी मामले में वन और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Potching in Champawat
चंपावत। पिछले माह चल्थी में तेंदुए की दो खालों के दबोचने के मामले की जांच तेजी से चल रही है। इस मामले में रविवार को वन विभाग के जांच अधिकारी ने पुलिस और वन महकमे के पांच कर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

25 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चल्थी चौकी बैरियर पर एक जीप से दो लोगों के पास से तेंदुए की दो खालें बरामद हुईं थीं। आरोपियों ने ये खाल लोहाघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदी थी। ऊधमसिंह नगर जिले के दोनों आरोपी (अजय टम्टा और खुशाल मेहरा) 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह में हैं। पुलिस और एसओजी की टीम ने पकड़ी गई खाल वन विभाग के सुपुर्द कर दी थी। मामले की जांच भी वन विभाग कर रहा है। जांच अधिकारी चंपावत के एसडीओ एमएम भट्ट ने बताया कि रविवार को चल्थी वन चौकी के तीन और पुलिस चौकी के दो कर्मियों के बयान लिए गए। जांच अधिकारी का कहना है कि वन्य अपराध के असली गुनहगार तक पहुंचने के लिए हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। इधर एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि लोहाघाट केे पास के गांव के जिस व्यक्ति से खाल खरीदी गई है, उस पर नजर रखी जा रही है। सबूत जुटाने के बाद असल गुनाहगार को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed