फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Posts of principals are vacant in 94 schools out of 105 secondary schools in the district.

Champawat News: जिले के 105 माध्यमिक विद्यालयों में 94 विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त

Fri, 01 Mar 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Posts of principals are vacant in 94 schools out of 105 secondary schools in the district.
चंपावत। जिले के माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्यों की कमी से जूझ रहे हैं। 105 माध्यमिक विद्यालयों में से मात्र 11 विद्यालयों में प्रधानाचार्य तैनात हैं। शेष विद्यालयों में व्यवस्थाएं प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे में चल रही है। इससे स्कूल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी के चलते विद्यालयों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। 94 विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्य विद्यालयों की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। इसमें से कई प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषय भी पढ़ाते हैं। ऐसे में उनके लिए विद्यालय के साथ बच्चों को पूरी तरह समय दे पाना संभव नहीं होता है। कई बार उन्हें विभागीय बैठकों में भी जाना पड़ता है, इससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। वर्तमान में जीआईसी बाराकोट, दिगालीचौड़, चंपावत, गैडाखाली, सिप्टी, धूरा, चल्थी, धौन, सिमलखेत, जानकीधार और जीजीआईसी टनकपुर। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की तैनाती को लेकर शासन से लगातार पत्राचार किया जाता है और हर माह रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed