{"_id":"650dd69dc61941108a094b76","slug":"positive-news-sports-activities-orgnised-in-school-champawat-news-c-230-1-shld1025-4880-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में साधना और दिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में साधना और दिया ने मारी बाजी
Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी और निजी विद्यालयाें के 228 बच्चे और 52 मार्गदर्शक शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। विज्ञान महोत्सव में कक्षा छह से आठ और नौ से 12 तक बच्चों के लिए पांच विधाओं में आयोजित की गई।
शुक्रवार को पर्वतीय जनपदीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने दीप जलाकर किया। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता विषय पर आयोजित नाटक जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया। जीआईसी बांस ने द्वितीय और बीएलएस जीजीआईसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बीएलएस जीजीआईसी ने प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण ने द्वितीय, हिंदी कविता पाठ जूनियर और सीनियर वर्ग में मोनिका पांडेय, अनीता भंडारी, डिंपल पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी कविता पाठ में यशस्वी जोशी, सीनियर वर्ग में जिया धौनी, पोस्टर में मयंक ने प्रथम और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में साधना और दिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लाक विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा ने बताया कि चयनित बच्चे 26 सितंबर को मानस एकेडमी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रेम सिंह धामी, निकांक्षा चंद, भरत शर्मा,ललित मोहन धामी, शोभा चंद, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र बोरा, नीरज जोशी, जीवन चंद्र जोशी, डॉ. गीता पंत, राजेंद्र पांडेय, राधा पांगती, हंसा धामी मौजूद रहे। बीईओ गणेश सिंह ज्याला ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।