{"_id":"682778d9e5775405200f3a35","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-124016-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ढटी गांव की महिलाओं ने सामूहिक मछली पालन से संवारा अपना जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ढटी गांव की महिलाओं ने सामूहिक मछली पालन से संवारा अपना जीवन
Fri, 16 May 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला के ढटी गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से मछली पालन कर कुछ अलग कर दिखाया है। सिद्ध बाबा समूह की महिलाएं मिलकर मछली पालन के क्षेत्र में सफलता की कहानी रचकर अन्य गांवों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
ग्रामोत्थान परियोजना की मदद से सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह को मछली पालन की शुरुआत की। समूह को 10 लाख रुपये 10,00,000 की सहायता मिली। इसमें छह लाख अनुदान धनराशि, तीन लाख बैंक ऋण और एक लाख समूह स्वयं अंशदान के रूप में लगाया। समूह की महिलाओं ने खुदाल, फावड़े लेकर तालाब बनाए। अब तक समूह ने नौ तालाब बनाकर ग्रास कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, ट्राउट और महाशीर जैसी प्रजातियों का पालन शुरू किया। समूह की अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि अब तक वह करीब छह क्विंटल मछली बेचकर ढाई लाख की आमदनी कर चुकी हैं। समूह की महिलाएं घर के खर्च में हाथ बंटाने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इस व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।