{"_id":"67fd435d9223afa079084aa1","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-122667-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीआईसी के बच्चों को मिलेगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीआईसी के बच्चों को मिलेगा खेल मैदान
Mon, 14 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी में बच्चों को खेल प्रतिभा दिखाने के लिए खेल मैदान मिलेगा। खेल मैदान नहीं होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
नगर का पीएम श्री जीआईसी लगातार नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कार्य किए जाने हैं। खेल मैदान, छात्रावास आदि का निर्माण किया जाना है। स्कूल परिसर में जगह काफी है लेकिन संसाधनों के अभाव में मिनी खेल मैदान का निर्माण करना संभव नहीं था। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने पूर्व में समस्याओं को रखा गया था। सीएम ने प्राथमिकता के तौर पर जीआईसी स्कूल को आधुनिक बनाने के लिए कई घोषणाएं की थीं। उन्होंने बताया कि पीएमश्री जीआईसी में पिछले माह आधुनिक छात्रावास निर्माण के लिए शासन ने 534 लाख की स्वीकृति दी है। इस छात्रावास के बनने से चंपावत के छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। संवाद