{"_id":"680bc45e302f2045370ed68c","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123145-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला योजना से इस बार वित्तीय वर्ष में 68 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला योजना से इस बार वित्तीय वर्ष में 68 करोड़ से होंगे विकास कार्य
Fri, 25 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के लिए शासन से गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद जिले में प्रारंभिक तैयारी बैठकों का आयोजन 28 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों से जनहित से जुड़े प्रस्ताव समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ताकि योजना निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी और समावेशी बनाया जा सके।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला योजना की 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि थी। इस साल इसमें 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल प्राविधावित 68 करोड़ 57 लाख 10 हजार रुपये धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य योजना मद में 47 करोड़ 70 लाख 80 हजार और अनुसूचित जाति उपयोजना में 20 करोड़ 42 लाख और जनजातीय उपयोजना में 44 लाख 30 हजार का प्रावधान किया गया है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह जनहित से जुड़े गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि समयबद्ध रूप से योजना निर्माण को अंतिम रूप दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला योजना जिले के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। जनसरोकारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए प्रस्ताव ही विकास के वास्तविक वाहक बन सकते हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजना प्रक्रिया को मजबूती दें और जन अपेक्षाओं पर खरे उतरें।