फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   poorv sainik shivir

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने लगाया शिविर

Wed, 27 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 27 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 poorv sainik shivir
पूर्व सैनिक शिविर - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के शिविर में पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की समस्याओं का निदान किया गया। पूर्व सैनिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल विजय थापा ने पूर्व सैनिक, आश्रितों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने घर, आसपास, नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सोल्जर बोर्ड अधिकारी ने वर्ष 1987 से पूर्व के पेंशनरों से अपनी पत्नी, बच्चों के नाम सैन्य अभिलेखों में दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के बच्चों को कम कीमत में कंप्यूटर कोर्स योजना की जानकारी दी। नगर पंचायत क्षेत्र में अपने मकान में निवास करने वाले सैनिक, पूर्व सैनिक, आश्रितों के हाउस टैक्स जिला सोल्जर बोर्ड द्वारा वहन करने की जानकारी दी। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान को हेल्पलाइन सेवा शुरू करने, समस्याओं को ऑनलाइन सोल्जर बोर्ड भेजने का सुझाव दिया। शिविर में चार पूर्व सैनिक विधवाओं के पहचान पत्र बने ओर पेंशन संबंधी छह समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस में रैंक के आधार पर (विशेषकर ऑनरेरी रैंकों) सुविधाऐं देने की मांग उठाई। कर्नल बीबी पाल ने ईसीएचएस संबंधी जानकारियां दी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, सचिव कैप्टन मोहन चंद, उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी, कोषाध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी आदि ने सहयोग दिया। बनबसा। देशीफार्म स्थित पार्वती देवी पत्नी केदार दत्त जोशी और चंदनी स्थित कुंकरा देवी पत्नी कुलिया राम का द्वितीय विश्वयुद्ध पेंशन के लिए सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल थापा ने बताया कि देश में केवल उत्तराखंड सरकार ही द्वितीय विश्वयुद्ध के जवानों, उनके आश्रितों को चार हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दे रही है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने भारत सरकार, राज्य सरकार के पेंशनधारकों से बैंक अथवा कोषागार में आधार नंबर लिंक कराने को कहा है। कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं बना है, वह लोग आधार कार्ड बनवा लें। जिन लोगों का खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड बना है, उन लोगों को भी अपना आधार नंबर राशन के दुकानदार को उपलब्ध कराना होगा। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी राशन उपभोक्ताओं का आधार नंबर लिंक कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed