फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri Temple Closed

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम के कपाट दिन में भी बंद

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Poornagiri Temple Closed
बाटनागाड़ में मलबा आने के बाद से दिन में बंद पूर्णागिरि धाम के कपाट। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के कपाट रात में ही नहीं अब दिन में भी बंद हैं। ये नौबत चार जुलाई से बाटनागाड़ में आए मलबे की वजह से है। इस दौरान सिर्फ सुबह और शाम को पूर्णागिरि देवी का पूजन और आरती के लिए कपाट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

15 जून को पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला निपटा। इसके बाद 24 जून से शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक मुख्य मंदिर में दर्शन पर रोक लगाई गई थी। सिर्फ दिन के वक्त ही देवी दर्शन की अनुमति थी लेकिन पिछले दिनों की भारी बारिश और चार जुलाई से बाटनागाड़ मार्ग पर आए भारी मलबे से देवी दर्शन पर रोक लगाई गई है। इस वजह से धाम की अधिकांश दुकानें भी बंद हैं। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि मौसम के मद्देनजर पूर्णागिरि यात्रा नहीं हो रही है। इस कारण दिन में भी मुख्य मंदिर के कपाट बंद है। सुबह-शाम की आरती और पूजन के समय ही मंदिर को खोला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed