फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri fair may start from March 19

19 मार्च से शुरू हो सकता है पूर्णागिरि मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Poornagiri fair may start from March 19
मां पूर्णागिरि देवी की मूर्ति। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। होली बाद होने वाले मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले के 19 मार्च से शुरू होने की संभावना है। डीएम विनीत तोमर ने बुधवार को छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति कोरोना सहित तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मेले की समयावधि तय करेगी। माना जा रहा है कि दो साल बाद मेला तीन माह का हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बीते दो साल पूर्णागिरि मेला प्रभावित हुआ है। इस बार मेले की समयावधि तीन माह तक किए जाने की संभावना है। डीएम ने मेले की समयावधि पर निर्णय लेने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया, मेलाधिकारी जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ और मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी शामिल हैं। मेले को लेकर पेयजल, बिजली, मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को 28 फरवरी तक पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

छह जनवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुख्य बिंदु
>> पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को कोरोना के दोनों टीके लगे होने अनिवार्य होंगे।
>> काली मंदिर क्षेत्र में स्थायी सीसीटीवी की व्यवस्था होगी।
>> निजी वाहनों को बूम से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।
>> मेले का संचालन सुबह 5.30 बजे से रात आठ बजे तक होगा। रात को मेले का संचालन नहीं होगा।
>> मेला क्षेत्र में दो स्थानों (बूम और ठुलीगाड़) में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
>> पॉलीथिन के उपयोग पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed