{"_id":"58ac679c4f1c1b0853b24242","slug":"polythene-plastic-use-run-administration-rung","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन, प्लास्टिक के प्रयोग पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन, प्लास्टिक के प्रयोग पर चला प्रशासन का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन, प्लास्टिक के प्रयोग पर चला प्रशासन का डंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और थर्माकोल की सामग्री जब्त की है। पांच थोक विक्रेताओं से 20 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में खासा हड़कंप मचा रहा।
हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने राज्य में पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके बाजार में इन प्रतिबंधित सामग्रियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। पिछले दिनों हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन फिर हरकत में आया है। मंगलवार को एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शहर में अचानक छापामार कार्रवाई शुरू की।
ईओ शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं थर्माकोल के पांच थोक विक्रेताओं की दुकानों पर मारे गए छापे में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन के अलावा डिस्पोजल ग्लासेज, थर्माकोल की सामग्री जब्त हुई है। उन्होंने बताया कि पांच थोक विक्रेताओं से 20 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। एसडीएम ने कहा कि पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं थर्माकॉल के प्रयोग पर अंकुश लगाने को नियमित रूप से छापामार कार्रवाई की जाएगी। छापे में कोतवाल वीसी शर्मा के अलावा नगर पालिका के कैलाश पटवाल, शरद अग्रवाल, अर्जुन सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद प्रकाश, नंदन सिंह, कंचन सिंह आदि शामिल थे।