फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Polyhouse Damage in Lohaghat

पाटन नर्सरी में बंजर हाल में पड़े हैं चार पॉलीहाउस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Polyhouse Damage in Lohaghat
लोहाघाट के खतेड़ा नर्सरी का भ्रमण करते किसान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लोहाघाट विकासखंड में स्थित उद्यान विभाग की नर्सरियों का भ्रमण किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत ने बताया कि वहां पर कोई भी फलदार वृक्ष की नर्सरी तैयार नहीं हो रही है। चार पॉलीहाउस भी बंजर हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने खतेड़ा नर्सरी का भ्रमण किया। बताया कि खतेड़ा नर्सरी खाली है। किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नर्सरी में लोगों ने गाय बांधने के साथ घास के ढेर लगाए हैं।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों पूर्व लोगों को खतेड़ा नर्सरी से आलू का बीज मिलता था लेकिन जिले में कई किसानों को समय से आलू काबीज भी नहीं मिल सका। उन्होंने जल्द व्यवस्था न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर केशव चौबे, मदन पुजारी, गोविंद चौबे, ऊर्बा दत्त चौबे, कैलाश महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंपावत के जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि खतेड़ा नर्सरी में पानी की कमी के बावजूद सिटरस फलों का रिकॉर्ड उत्पादन किया जा रहा है, जबकि पाटन नर्सरी के माध्यम से इस साल चार लाख से अधिक प्याज के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। नर्सरी में आड़ू, अमरूद आदि फल पौधों की ग्राफ्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed