फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political Party Change in Champawat

चंपावत जिले में हुआ सबसे बड़ा दलबदल, कांग्रेस में जबर्दस्त सेंधमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Political Party Change in Champawat
चंपावत में भाजपा में शामिल चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन करने से दो दिन पूर्व शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस में जबर्दस्त सेंधमारी की। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, उप प्रमुख मोनिका बोहरा, मोहन चंद, 23 बीडीसी सदस्य, 24 ग्राम प्रधान, तीन सभासद सहित 200 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हिमेश कलखुड़िया की भी पौने तीन साल बाद घर वापसी हुई है। चंपावत जिले में यह सबसे बड़ा दलबदल है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, श्याम नारायण पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, निर्मल माहरा आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता
ब्लॉक प्रमुख- रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख- मोनिका बोहरा, कनिष्ठ उप प्रमुख- मोहन चंद।
नगर पालिकाध्यक्ष- विजय वर्मा, सभासद-रोहित बिष्ट, रेखा तिवारी, लक्ष्मी देवी।
चंपावत भेषज संघ के अध्यक्ष- एडवोकेट अशोक चौधरी।
कांग्रेस जिला महामंत्री-विकास साह, जसवंत बसेड़ा, कोषाध्यक्ष- मयूख चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष- दिनेश खर्कवाल, कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी- हरीश चौधरी, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- जगदीश अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष - हिमेश कलखुड़िया।
छात्रसंघ अध्यक्ष- रोहित कार्की।
अवसरवादी लोगों ने छोड़ी है कांग्रेस: जिलाध्यक्ष
चंपावत। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने दलबदल को अवसरवाद बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी निष्ठावान कार्यकर्ता ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है। दल छोड़ने वाले कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अधिकतर चुनावों में पार्टी के लिए काम करने के बजाय नुकसान पहुंचाया। इसलिए ऐसे नेताओं के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
रणनीति और सियासी कौशल ने बढ़ाया गहतोड़ी का कद
चंपावत। बड़े पैमाने पर हुए दलबदल से पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का सियासी कद भी बढ़ा है। चंपावत सीट पर उपचुनाव होने के एलान के बाद से कांग्रेस के कई कद्दावर नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत की बदौलत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, उप प्रमुख, बीडीसी सदस्य सहित 23 बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधानों के भाजपा में गए हैं।
चारों निकायों में हो गए भाजपा के अध्यक्ष
चंपावत। नवंबर 2018 में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीती थी। तीन सीटों पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी जीता था लेकिन अब सभी चारों निकायों पर भाजपा काबिज हो गई है।
चंपावत में चार नगर निकाय हैं। टनकपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय विपिन कुमार, बनबसा में निर्दलीय रेणु अग्रवाल, लोहाघाट में निर्दलीय गोविंद वर्मा, चंपावत पालिका में कांग्रेस के विजय वर्मा जीते थे। टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट के अध्यक्ष चुनाव जीतने के कुछ समय बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। अब सात मई को चंपावत नगर पालिका के अध्यक्ष विजय वर्मा के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने से इस निकाय पर भी कमल काबिज हो गया।
कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द बन रहा बूथ प्रबंधन
चंपावत। कांग्रेस में बड़े पैमाने पर हुए दलबदल से संगठन की कमर टूट गई है। न केवल संगठन को कमजोर हुआ है, बल्कि कांग्रेस के लिए अब बूथ प्रबंधन भी सिरदर्द बन रहा है। हालत यह है कि कई बूथों में कांग्रेस के पास पर्याप्त पदाधिकारी तक नहीं है।
151 बूथ वाले चंपावत सीट में 96016 वोट हैं। फरवरी में हुए आम चुनाव में कांग्रेस को 5304 वोटों से हरा भाजपा लगातार दूसरी बार जीती। इन नतीजों के बावजूद कांग्रेस के पास बूथ की कमान संभालने के लिए पर्याप्त संख्या थी लेकिन फरवरी के बाद जैसे हालात नहीं है। कई वरिष्ठ और पार्टी प्रतिबद्धता वाले पदाधिकारियों ने भी दल को टाटा कह पार्टी के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि अब पार्टी के पास हर बूथ में कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत का कहना है कि पार्टी बूथ प्रबंधन को तवज्जो देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी 11 को नामांकन करेंगी निर्मला
चंपावत। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन पत्र भरेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। माहरा 10 मई को चंपावत पहुंचेंगे। वहीं पार्टी ने चुनाव में दमदार मुकाबला करने के लिए जल्द टीमों का गठन करने की बात कही है। बैठक में सुधीर साह, श्याम कार्की, नरेश जोशी, विनोद बड़ेला, आशा टम्टा, जगदीश जोशी, कमला पुनेठा आदि थे। इससे पहले शनिवार सुबह गहतोड़ी ने गोल्ज्यू दरबार जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित बसंत पांडेय ने पूजा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed