फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   political news in district.

Champawat News: राजकीय शिक्षक संघ चंपावत के जिलाध्यक्ष बने जगदीश अधिकारी

Sat, 24 May 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
चंपावत। जीजीआईसी सभागार में शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक पाटी के बीईओ भारत जोशी ने बताया कि संगठन में 886 पंजीकृत मतदाता में से 714 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जगदीश अधिकारी ने 143 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर जगदीश को 427 और उनके प्रतिद्वंद्वी पल्लव जोशी को 287 वोट मिले। जिला मंत्री पद पर प्रकाश उपाध्याय ने इंदुवर जोशी को 61 मतों से हराया। प्रकाश को 386 और इंदुवर जोशी को 325 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने 117 से जीत दर्ज की। अनिल को 462 और मनोज गड़कोटी को 245 मत पड़े। महिला उपाध्यक्ष पद पर कल्पना आर्या ने 199 से जीत दर्ज की। कल्पना को 454 और बबीता सिंह को 255 मत मिले। संयुक्त मंत्री नरेंद्र नाथ गोस्वामी, हेमा जोशी और संगठन मंत्री गिरीश चंद्र जोशी, अल्का ओली और आय व्यय निरीक्षक चंद्र प्रकाश टम्टा का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इन पदों पर अन्य किसी ने नामांकन नहीं कराया। विजेता पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed