{"_id":"66c0e230aef1ef1db907d200","slug":"political-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-111735-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम आज बनबसा और अमोड़ी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम आज बनबसा और अमोड़ी में
Sat, 17 Aug 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपवात। सीएम पुष्कर धामी रविवार चंपावत जिले के दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय दौरे में सीएम धामी अमोड़ीऔर बनबसा में बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 11:35 बजे देहरादून से हेलिकाॅप्टर से दोपहर 12:35 बजे सीएम अमोड़ी अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 2:30 बजे तक राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम चार से 5:45 बजे तक बनबसा सुमंगलम बैंकेट हॉल में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
सीएम के कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चंपावत। सीएम के अमोड़ी डिग्री कॉलेज और बनबसा में भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए डीएम नवनीत पांडे ने कार्यक्रम स्थलों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में की गई बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग, सड़क मार्ग आदि की सुविधा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में छूटी हुई शेष व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सीएम के भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें और अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें। संवा