फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news.

राजनीतिक खबर:भाजपा के हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पाटनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political news.
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा/चंपावत। कांग्रेस छोड़ने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद भाजपा में दस्तक देने वाले बढ़ रहे हैं। चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सैनिक बहादुर सिंह पाटनी बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

पाटनी के साथ बनबसा के जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी और कैप्टन (सेवानिवृत्त) हरीश कापड़ी ने भी भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंपावत सीट की नुमाइंदगी से क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे जनता में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बताया। 21 अप्रैल को कैलाश गहतोड़ी के चंपावत सीट से इस्तीफा देने के साथ ही मुख्यमंत्री के उपचुनाव में उतरने के एलान के बाद से अब तक बड़ी संख्या में कांग्रेस और दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बहादुर सिंह पाटनी का प्रोफाइल:
80 के दशक में चंदनी के ग्राम प्रधान से राजनीतिक सफर की शुरुआत।
90 के दशक में खटीमा के ब्लॉक प्रमुख रहे।
उत्तराखंड राज्य के आंदोलन के अग्रणी नेता।
2003 से 2008 तक चंपावत के जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे।
एक साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।
चंपावत सीट से 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।
मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के एलान के बाद से दलबदल कर चुके प्रमुख नेता:
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मंत्री हरगोविंद बोहरा।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी।
टनकपुर पालिका के पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह।
नरसिंहडांडा के प्रधान कविता देवी।
बीडीसी सदस्य त्रिलोक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed