फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poling Party in Champawat

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डलवाने को पोलिंग पार्टियां रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poling Party in Champawat
दिव्यांग और 80 साल से अधिक मतदाताओं के घर जाकर वोटिंग कराने के लिए रवाना होने से पहले चंपावत तहसील ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में 80 साल से अधिक आयु और दिव्यांगों मतदाताओं से मतदान कराने के लिए शुक्रवार से मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर लेकर घर-घर जाएंगे। इसके तहत चंपावत और लोहाघाट के 29 सेक्टरों के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। इस दौरान चार से छह फरवरी तक लोहाघाट और चार से सात फरवरी तक चंपावत में में पोलिंग पार्टियां घर-घर जाएंगी। इसके बाद सील बंद लिफाफा लेकर अपने चुनाव कार्यालय में जमा करा देंगी। एक मतदान पार्टी में एक मतदान अधिकारी, एक सहायक मतदान अधिकारी, एक पर्यवेक्षक एवं एक वीडियोग्राफर, संबंधित पोलिंग बूथ की बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से अधिक के 3443 मतदाता हैं। इनमें 2409 दिव्यांग, 2111 महिला, 1332 पुरुष मतदाता शामिल हैं। लोहाघाट में 1399 और चंपावत में 1010 दिव्यांग मतदाता हैं। डाक मतपत्र के लिए पात्र कुल 5812 मतदाताओं में से 1640 मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1210 और दिव्यांग मतदाता 430 हैं। पहले चरण में अनुपस्थित मतदाताओं को दूसरे चरण में भी पोस्टल बैलेट से मतदान का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोहाघाट में आरओ रिंकू बिष्ट ने पोलिंग पार्टी में शामिल मतदान कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। पहले दिन पाटी ब्लॉक के रमक, परेवा, बिनवाल गांव, बनौली-गागर, तिमलागूंठ, मनटांडे-चौडागूंठ, थापला गूंठ-सिलौड़ी, मूलाकोट, देवीधुरा बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवाना किया गया। इससे पूर्व पोलिंग पार्टी में शामिल सभी कर्मचारियों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। आरओ ने बताया कि शुक्रवार को भी 40 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed