{"_id":"694af485e4f64de052012c63","slug":"police-scanned-cctv-footage-installed-near-sharda-barrage-champawat-news-c-229-1-shld1007-133324-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस ने शारदा बैराज के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस ने शारदा बैराज के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले
Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रुद्रपुर से श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाए कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है जिसमें चालक कार को खड़ी करने के बाद आगे जाता दिखा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर, रुद्रपुर से मृतक के पुत्र प्रसन्नजीत और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
बता दें कि सोमवार देर शाम को रुद्रपुर के रविंद्र नगर वार्ड संख्या 37 निवासी ठाकुर दास विश्वास (61) पुत्र स्व. नरेंद्र नाथ विश्वास का शव शारदा बैराज के पास झाड़ियों के नजदीक मिला था। कार स्वामी रुद्रपुर निवासी सुनील गोयल परिवार के साथ कार से मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए गए थे। कार चालक ठाकुर दास पुल के पास वाहन के साथ रुक गया था। जब दोपहर में श्रद्धालु लौटे तो कार के पास चालक नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी।