फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police jeep fell into the ditch, police personnel narrowly escaped

गश्त कर रही पुलिस जीप खाई में गिरी, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police jeep fell into the ditch, police personnel narrowly escaped
रीठा साहिब की रतिया नदी में फंसी एंबुलेंस को निकालती क्रेन। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। थर्टी फर्स्ट को रात्रि गश्त में तैनात पुलिस की जीप पाले में रपटकर दस मीटर गहरी खाई में गिर गई। अलबत्ता जीप में सवार दोनों पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। रात में ही जीप को पुलिस की क्रेन से निकाला गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश दत्त ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 8.40 बजे चालक उत्तम राणा और दर्शन सिंह रात्रि गश्त में गए हुए थे। इसी दौरान पाटी से करीब डेढ़ किमी आगे जौलमेल के पास सड़क में पड़े पाले में रपटकर उनकी जीप खाई में जा गिरी। जीप में सवार दोनों पुलिस कर्मी सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पाटी थाने से पुलिस कर्मी मौके में पहुंच गए। उन्होंने चंपावत पुलिस मुख्यालय से क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

रतिया नदी में फंसी एंबुलेंस क्रेन से निकाली
रीठा साहिब (चंपावत)। मंगलवार को बिनवालगांव स्वास्थ्य शिविर से लौट रही एंबुलेंस रतिया नदी में फंस गई। एंबुलेंस के फंसने से किसी स्वास्थ्य कर्मी को नुकसान नहीं हुआ। क्रेन के सहारे एंबुलेंस को निकाल लिया गया है। यह एंबुलेंस राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिनवालगांव शिविर के लिए गए थी। शिविर निपटने के बाद शार्ट कट के चक्कर में ये एंबुलेंस बिनवालगांव से नदी पार कर आने लगी। तभी दलदल में फंस गई। बुधवार तड़के एंबुलेंस को क्रेन से निकाल लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed