फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police arrested an accused with five kilos of 300 grams of charas

पुलिस ने पांच किलो 300 ग्राम चरस सहित एक आरोपी दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrested an accused with five kilos of 300 grams of charas
लोहाघाट पुलिस की गिरफ्त में कथौलिया नानकमत्ता का चरस तस्कर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता निवासी चरस तस्कर को 5.30 किलो चरस के साथ पुलिस और एसओजी ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार परिहार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र से एक व्यक्ति के चरस ले जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोलीढेक से कुछ आगे देखुरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सुवेग सिंह (45) निवासी कथौलिया थाना नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर के बैग से 5.30 किलो चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह चरस उसने कर्णकरायत क्षेत्र से किसी अंजान व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदी थी। इसे वह ऊंचे दामों में खटीमा, नानकमत्ता आदि क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed