फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police and SOG caught the youth with 25.95 grams of smack

Champawat News: पुलिस और एसओजी ने 25.95 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

Mon, 04 Mar 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Mar 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Police and SOG caught the youth with 25.95 grams of smack
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस और एसओजी टीम ने ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत एक युवक को 25.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाराकोट के जंतोला के पास बुलेट वाहन संख्या यूके 03 सी 4987 में सवार युवक अभिषेक ओली निवासी लोहाघाट की तलाशी लेने पर 25.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के साथ एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई सोनू सिंह बोहरा, नरेश कुमार चौकी प्रभारी बाराकोट, सुनील कुमार, अशोक वर्मा मौजूद रहे। एसपी अजय गणपति ने कहा कि नशे कारोबार करने वालों पर अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed