{"_id":"69879d5a182713367f0ce0c1","slug":"pm-shri-gic-champawat-gets-furniture-children-will-be-comfortable-champawat-news-c-229-1-cpt1004-135232-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएमश्री जीआईसी चंपावत को मिला फर्नीचर, बच्चों होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएमश्री जीआईसी चंपावत को मिला फर्नीचर, बच्चों होगी सहूलियत
Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। पीएमश्री जीआईसी चंपावत को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 150 नए मेज-कुर्सी के सेट उपलब्ध कराए गए हैं। लंबे समय से फर्नीचर की कमी झेल रहे विद्यालय में अब कक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी और छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक अनुकूल माहौल मिल सकेगा।
पीएमश्री जीआईसी में छात्र संख्या 705 हैं। विद्यालय में छात्र संख्या के अनुपात में पर्याप्त मेज-कुर्सी न होने के कारण कई कक्षाओं में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय प्रबंधन लगातार इस समस्या को विभाग को अवगत कराता आया था। शासन-प्रशासन और विभाग के प्रयासों से विद्यालय को 150 नए सेट मिलने से अधिकांश कक्षाओं में फर्नीचर की समस्या का समाधान हो गया है।
प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि नई मेज-कुर्सियों का उपयोग जल्द ही सभी कक्षाओं में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग और प्रशासन की पहल से यह संभव हो पाया है। बता दें कि जीआईसी में फर्नीचर की समस्या को अमर उजाला ने भी कई बार प्रमुखता उठाया था।