फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pm modi message to board students

पीएम साहब! परीक्षा के दौरान नींद नहीं लगती, निदान बताएं

Fri, 16 Feb 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Fri, 16 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
pm modi message to board students
सिप्टी जीआईसी में रेडियो से पीएम का संदेश सुनते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को टेलीविजन और रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के मद्देनजर तनाव से बचने के टिप्स दिए। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में प्रोजेक्टर के जरिए सैकड़ों छात्राओं ने पीएम के संदेश को तल्लीनता से सुना। इसके अलावा जिलेभर के 104 हाइस्कूल, इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी पीएम की बात सुनी।

विज्ञापन


जीजीआईसी की इंटर की छात्रा भावना बोहरा का कहना था कि अगर उन्हें पीएम से सवाल करने का मौका मिलता, तो वे परीक्षा के दौरान नींद, भूख-प्यास नहीं लगने का निदान पूछती। इसी तरह कमला कलखुड़िया बोर्ड परीक्षा में होने वाले तनाव से निपटने के मंत्र जानना चाहती हैं। जीजीआईसी में प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा, निधि सक्सेना, भुवनेश्वरी फोनिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


कई स्कूलों ने रेडियो से सुने पीएम के मंत्र
सिप्टी राजकीय इंटर कॉलेज में पीएम के संदेश को छात्र-छात्राओं ने रेडियो के माध्यम से सुना। सिप्टी के अलावा 20 से अधिक स्कूलों में भी रेडियो से पीएम के संदेश सुने गए। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में पीएम के संदेश को सुनाए जाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed