{"_id":"5ede771f8ebc3e9048062a4f","slug":"pledged-to-conserve-environment-through-online-dialogue-champawat-news-hld38562178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
विज्ञापन
पेड़ में लाल कपड़ा बांधकर उसे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते शिक्षक शंकर अधिकारी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मिशन शिक्षण संवाद ने रेड टेप मूवमेंट के तहत ऑनलाइन संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने पौधों में लाल रंग का कपड़ा बांधकर पेड़ों के संरक्षण कर संकल्प लिया।
मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया की रेड टेप मूवमेंट के तहत जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पौधरोपण करने के साथ-साथ बड़े वृक्षों में लाल फीते बांधकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।
मिशन संवाद के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि मिशन शिक्षण संवाद की ओर से प्रतिवर्ष प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यह कार्यक्रम मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में छात्र स्वप्निल अधिकारी, कोमल विश्वकर्मा, प्रियंका बोहरा, लकी बोहरा, शिक्षक दीप चंद्र जोशी, खड़क सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह धोनी, सरस्वती अधिकारी, रेखा बोरा, तनुजा वर्मा, कविता मेहता, किरन पंगारिया आदि ने प्रतिभाग किया।