{"_id":"8aa316d1000e22b966ea1fd24bd97231","slug":"play-in-international-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी, ज्योति, राहुल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी, ज्योति, राहुल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग आर्गनाइजेशन (वाको) की ओर से दिल्ली में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप एंड फेडरेशन कप में लोहाघाट के बच्चे अपनी सफलता का डंका बजाकर लौटे हैं।
विज्ञापन
ओकलैंड पब्लिक स्कूल की छठीं कक्षा की छात्रा साक्षी बिष्ट ने माइनस 47 केजी भार वर्ग में गोल्ड मेडल, मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा ज्योति बिष्ट ने माइनस 50 केजी भार वर्ग में गोल्ड मेडल, ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा के छात्र राहुल सामंत ने माइनस 28 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
इनका चयन अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों बच्चों ने चंपावत जिले के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
इन्हें दीपक अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया था। बच्चों की सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रमेश मुरारी, नवीन कनौजिया, प्रशांत वर्मा, राजीव खुश हुए।
विज्ञापन