{"_id":"63c046974285cb6c951bbd7e","slug":"pickup-fell-into-ditch-on-kimtoli-khalgarha-motorway-one-dead-champawat-news-hld4884572191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत
लोहाघाट के किमतोली-खालगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन।
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को बुधवार रात पिकअप के वाहन दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बताया कि लोहाघाट से चमदेवल की ओर जा रही पिकअप किमतोली व खालगढ़ा के बीच अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह, एएसआई हरीश लाल, पवन वर्मा, दीपक गिरी, विनोद कोटियाल ने ग्रामीणों की मदद से दो घायलों को खाई से बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डा. जुनैद कमर, डॉ. करन बिष्ट ने गंभीर घायल वाहन सवार राजेंद्र राम (55) पुत्र नारायण राम निवासी जाख खडनौला को मृत घोषित कर दिया जबकि वाहन चालक राजेंद्र सिंह (38) पुत्र दीवान निवासी सिरकोट को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक राजेंद्र राम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।