{"_id":"6625347468abce8874071876","slug":"physical-verification-work-of-92-private-schools-of-the-district-completed-champawat-news-c-229-1-shld1026-107573-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले के 92 निजी स्कूलों का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले के 92 निजी स्कूलों का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा
Sun, 21 Apr 2024 09:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत धनराशि भेजने के लिए भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कर हो गया है। 92 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आरटीई की धनराशि 25 अप्रैल तक उनके खाते में भेज दी जाएगी। आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर कक्षा एक से आठवीं तक के निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को यह धनराशि दी जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से 2023-24 में आरटीई की धनराशि भेजने के लिए निजी स्कूलों के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के 92 निजी स्कूलों में अध्ययनरत 2843 बच्चों को यह धनराशि दी जाएगी। निजी स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के खातों में 4.62 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की जाएगी। विभाग की ओर से बाराकोट के नौ, पाटी के 14, लोहाघाट के 22 और चंपावत के 47 निजी स्कूलों को यह धनराशि दी जाएगी। संवाद
कोट
आरटीई की धनराशि खातों में भेजने के लिए भौतिक सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। 25 अप्रैल से निजी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के खाते में आरटीई की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजने के काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
- जसवंत सिंह पोखरिया, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, चंपावत।