फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PG Collage of Champawat

ढाई दशक बाद भी न एमएससी न एमकॉम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
PG Collage of Champawat
चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज में एमएससी, एमकॉम खोलने की मांग को लेकर देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज में ढाई दशक बाद भी न एमएससी की पढ़ाई हो रही और न ही एमकॉम की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में देहरादून जाकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्रों ने एमएससी, एमकॉम समेत स्नातक में नए विषय और सीटें भी बढ़ाने की मांग की है। बताया कि यहां वांछित विषय पढ़ने की सुविधा न मिलने के कारण छात्रों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एबीवीपी नेताओं ने बीए, बीएससी में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने, एमएससी, एमकॉम के विषय पढ़ाने का आग्रह किया। 950 छात्र संख्या वाले कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 293, बीएससी में 120, बीकॉम में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के जिला सह संयोजक शंकर जोशी, ललित देउपा, पूर्व अध्यक्ष पारस महर, पूर्व महासचिव पीयूष जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जोशी, सचिन गहतोड़ी आदि थे। कैबिनेट मंत्री ने मांगों को पूरा करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन छात्र नेताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed