फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   permanent police post opened

Champawat News: बढ़ेगी चौकसी, भैरव मंदिर में खुली स्थायी पुलिस चौकी

Mon, 20 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
permanent police post opened
पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर की पुलिस चौकी का रिबन काट शुभारंभ करते एसपी देवेंद्र पींचा। संवाद
चंपावत। मां पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए भैरव मंदिर में स्थाी पुलिस चौकी खोली गई है। सोमवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने चौकी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। पंडित गिरीश पांडे ने धार्मिक अनुष्ठान किया। एसपी ने कहा कि इस चौकी के खुलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साल नौ मार्च को पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने का एलान किया था। और अब यह चौकी स्थापित की गई है। वर्ष 2024 से पूर्णागिरि मेला सालभर का होने का होगा। उसके मद्देनजर यह चौकी खासी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

भैरव मंदिर पुलिस चौकी में एएसआई जीवन जोशी को प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे, मोहन पांडे, नेत्रबल्लभ तिवारी, पूरन मेहरा, मदन कुमार, सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, अरविंंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 11वीं चौकी
चंपावत। चंपावत जिले में आठ (चंपावत, पंचेश्वर, टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, तामली, रीठा साहिब और पाटी) थाने हैं। इस चौकी को मिलाकर 11 पुलिस चौकी हो गई हैं। भैरव मंदिर के अलावा बनबसा शारदा बैराज, मनिहारगोठ, बूम, ठुलीगाड़, चल्थी, डांडा, रौसाल, मडलक, बाराकोट, देवीधुरा में पुलिस चौकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed