{"_id":"667b0f115627a554660bf834","slug":"people-will-become-healthy-open-gyms-will-open-at-17-places-champawat-news-c-229-1-shld1010-109563-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सेहतमंद बनेंगे लोग, 17 स्थानों पर खुलेंगे ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सेहतमंद बनेंगे लोग, 17 स्थानों पर खुलेंगे ओपन जिम
Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
ओपर एयर जिम।
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य काे ध्यान में रखते हुए 17 स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। टीएचडीसी के सीएसआर फंड के माध्यम से ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। जिम स्थापित करने के लिए उपकरण भी पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि प्रथम चरण में विधानसभा चंपावत में 17 ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। नरसिंह डांडा, सिलिंगटाक, दुधौरी, सिप्टी, तामली, चामी, चैकुनीबोरा, दियूरी, सल्ली, मौनपोखरी, खर्ककार्की, मुड़ियानी, दुबचौड़ा, चौडाराजपुरा, सैलानीगोठ, थ्वालखेड़ा, फागपुर, गैंडाखाली में जिम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल और फिट चंपावत के अंतर्गत चंपावत के सार्वजनिक स्थानों पर ओपन एयर जिम की व्यवस्था की जा रही है। ओपन जिम की तैयारी अंतिम दौर में है। बहुत जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। जिम स्थापित होने पर युवाओं और खेल प्रेमियों को व्यायाम के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा और युवा पीढ़ी में व्यायाम करने के प्रति रुझान बढ़ेगा। ओपन एयर जिम में एयर वॉकर डबल,चेस्ट प्रेस,लेग प्रेस,सोल्डर व्हील,सर्फ बोर्ड,ट्रिपल ट्विस्टर ये उपकरण स्थापित किए जायेंगे।