{"_id":"59e24cda4f1c1bd7538b778d","slug":"people-who-returned-disappointed-after-being-in-line-for-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घंटे लाइन में लगने के बाद निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घंटे लाइन में लगने के बाद निराश लौटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रसोई गैस को लाइन में लगे उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रसोई गैस की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रसोई गैस के सिलेंडरों को लेकर हल्दूचौड़ से लोहाघाट आ रहा ट्रक रास्ते में खराब हो गया, जिससे गैस ऐजेंसी में रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं मिल पाई। लोगों को बिना रसोई गैस के सिलेंडर लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
गैस ऐजेंसी द्वारा शुक्रवार को उपभोक्ताओं को शनिवार को सिलेंडरों की गाड़ी आने की सूचना दी गई थी। इससे शनिवार को सुबह से ही गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है। सुबह करीब नौ से बजे तक उपभोक्ताओं की लाइन दो सौ मीटर से भी लंबी हो गई है। इस दौरान एजेंसी कर्मियों द्वारा लाइन में लगे लोगों की बुकिंग के आधार पर पर्चियां भी काटी गई। कुछ समय बाद पता चला कि हल्दूचौड़ से रसोई गैस के सिलेंडरों को लाकर लोहाघाट आ रहा ट्रक रास्ते में खराब हो गया है। इससे खाली सिलेंडरों के साथ रसोई गैस लेने एजेंसी में पहुंचे उपभोक्ताओं में निराश छा गई है। करीब एक बजे तक इंतजार करने के बाद बताया गया कि इन उपभोक्ताओं को रविवार को गैस वितरित की जाएगी।
शांति देवी, रेखा देवी, पार्वती, कमल सिंह, रमेश राम, दिवानी राम, बहादुर सिंह, जीवन चंद्र, होशियार सिंह, पुष्कर राम आदि लोगों का कहना है कि वह दो दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बुकिंग के करीब 15-20 दिन बाद बड़ी मुश्किल से शनिवार को उनका नंबर आया। अब सिलेंडर न पहुंचने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लोहाघाट गैस एजेंसी के प्रभारी गणेश साह ने बताया कि सिलेंडरों का ट्रक दिन में करीब दो बजे लोहाघाट पहुंच गया है। रविवार को लाइन में लगे जिन 300 लोगों की पर्चियां काट दी गई हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रविवार को रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी।
चंपावत में दो घंटे में निपट गई गैस सिलेंडर
चंपावत। चंपावत गैस एजेंसी में शनिवार को पहुंचे 234 सिलेंडर बमुश्किल दो घंटे में निपट गए। काफी संख्या में लोग निराश लौटने को मजबूर हुए। एजेंसी के प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि चंपावत में 800 सिलेंडरों का बैकलॉग है। सोमवार को बुकिंग संख्या 288832 से 289037 तक के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलेगी।