{"_id":"6a98627342bacde8ef065c97","slug":"devotees-thronged-maa-varahi-dham-and-sought-blessings-champawat-news-c-229-1-shld1026-143852-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां वाराही धाम में उमड़े श्रद्धालु, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां वाराही धाम में उमड़े श्रद्धालु, लिया आशीर्वाद
Wed, 02 Sep 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में चल रहे प्रसिद्ध बगवाल मेले में बुधवार को मां वाराही की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां वाराही के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी और भुवन चंद्र जोशी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्य पुजारी महेश पुजारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। पूजा में गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट और लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया ने मां वाराही की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
देवीधुरा बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने कुमाऊंनी, नेपाली, पंजाबी, गढ़वाली और राजस्थानी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘जय देवी मां वाराही...’, ‘आयूं तेरा द्वार...’ की प्रस्तुति से हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। मेला समिति के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने कलाकारों और दर्शकों का आभार जताया। संवाद