फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People upset due to lack of drinking water scheme of Talli Chandmari, warning of demonstration

तल्ली चांदमारी की पेयजल योजना ठीक न होने से लोग परेशान, प्रदर्शन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of drinking water scheme of Talli Chandmari, warning of demonstration
लोहाघाट के चांदमारी में हैंड पंप में लगी बर्तनों की भीड़। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। तल्ली चांदमारी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में लगे सोलर हैंडपंप से पानी भरने के लिए सुबह से ही लोगों की भी लंबी लाइनें लग रही हैं। लोगों का कहना है कि पानी के लिए जितनी मारामारी चांदमारी में है, उतनी तो चांद में भी नहीं होगी। उन्होंने जल्द पेयजल योजना ठीक न करने पर ईई कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अक्तूबर में हुई भारी बारिश के बाद से गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त पड़ी है। जल संस्थान को योजना कहां क्षतिग्रस्त हुई है, इसका पता हीं नहीं चल पा रहा है। लाइन में पानी नहीं आने के कारण वह हैंडपंपों और गधेरों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। विभाग बार-बार क्षतिग्रस्त लाइन को जल्दी ठीक करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

शेखर तिवारी, त्रिभुवन मुरारी, निर्मल बगौली, पंकज चिलकोटी, हरीश मुरारी, प्रमोद मुरारी, लक्ष्मी दत्त, प्रेम दत्त, दीपक जोशी, शेखर तिवारी आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई तो वह ईई कार्यालय में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ली चांदमारी की लाइन में सोमवार को पानी की आपूर्ति हुई थी। उसके बाद जमीन के भीतर लाइन कहीं क्षतिग्रस्त है, जिसे ढूंढकर सही करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान
पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, दूषित पानी पीने के लिए मजबूर ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पम्दा गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को गांव के महेश जोशी, जगदीश जोशी, ललित मोहन जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, बबलू जोशी, हरीश चंद्र आदि ने लोहाघाट में एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन देकर बताया कि 18 अक्तूबर को आपदा में गांव की सलना-पम्दा पेयजल योजना पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इस कारण जानवर और ग्रामीण एक ही गधेरे से पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। एसडीएम गोस्वामी ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान को जल्द पेयजल योजना को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। जल निगम के अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि करीब 21 किमी लंबी पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त है, जिसे लगातार ठीक किया जा रहा है।

पेयजल समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
चंपावत। जिले के लोहाघाट नगर के तल्ली चांदमारी के नागरिकों ने पेयजल समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने राज्य आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एडीएम शिवचरण द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि तल्ली चांदमारी क्षेत्र में बीते एक माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। कई बार तहसील में शिकायत किए जाने के बाद भी योजना को दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां कमला देवी, निर्मला देवी, जगदीश, प्रताप तड़ागी, गंगा जोशी, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed