{"_id":"692dd4cf6e229b9dfc0700b7","slug":"people-troubled-by-drinking-water-shortage-protested-with-empty-utensils-champawat-news-c-229-1-cpt1004-132491-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पाटी ब्लाॅक के कुल्याल गांव में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
चंपावत। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुल्याल के छत्ता गांव में सर्दियों में लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बीते एक साल से यहां के करीब 10 परिवार पीने के पानी के लिए नदी के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लोगों ने खाली बर्तरों के साथ प्रदर्शन कर समाधान की मांग की है।
सोमवार को महिला मंगल दल की अध्यक्ष इंदिरा कुल्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ विभाग के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण पानी की समस्या के लिए आवाज उठा चुके हैं लेकिन अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को सिंचाई की समस्या के साथ ही अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि ठंड के चलते उन्हें दो किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी भरकर लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में जगन्नाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह, रुक्मिणी देवी, हीरा देवी, भगवती देवी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।