फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People regularly wait for operation of CT scan machine

Champawat News: लोगों को नियमित रूप से सीटी स्कैन मशीन के संचालन का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
People regularly wait for operation of CT scan machine
चंपावत। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके संचालन के लिए दो कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया, लेकिन वर्तमान तक अस्पताल में ट्रायल प्रक्रिया ही गतिमान है। अस्पताल में मरीजों को नियमित रूप से सीटी स्कैन मशीन के संचालन का इंतजार है। पिछले माह मशीन स्थापित होने के बाद विभाग ने संचालन को लेकर मशीन इंस्टाॅलेशन, कर्मियों का प्रशिक्षण सब पूरा कर लिया था, लेकिन वर्तमान समय तक सिर्फ ट्रायल पर ही मशीन का संचालन किया जा रहा है। नियमित रूप से संचालन नहीं होने के कारण मरीजों को सीटी स्कैन के लिए खटीमा, हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व में सीटी स्कैन मशीन के संचालन को लेकर ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग के पास राशि नहीं थी। 58 लाख की राशि यूपीसीएल से मिलने के बाद ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया, लेकिन अब भी सीटी स्कैन का संचालन पटरी पर नहीं आ पाया है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में दो एक्सरे तकनीशियनों का मशीन संचालन का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। ट्रायल के तौर पर लोगों के सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा। -डाॅ. केके अग्रवाल सीएमओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed