फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People quench fire

छीनी कंपार्टमेंट में जला गूजर का झाला

Fri, 29 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 29 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
People quench fire
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। खटीमा रेंज के छीनीगोठ कंपार्टमेंट में शुक्रवार की दोपहर गूजर बस्ती में इब्राहिम के भूसे से भरे झाले में अचानक आग लग गई। यह जंगल तराई पूर्वी हल्द्वानी वन प्रभाग के नियंत्रण में है। आग में भूसे से भरा झाला जल गया। साल के तीन बड़े पेड़ भी जल गए। तेज हवा चलने के कारण आग जल्दी नियंत्रित नहीं हो सकी। अग्निशमन विभाग की टीम के वहां पहुंचने तक भूसा और पेड़ जल चुके थे। अग्निशमन अधिकारी किशन सिंह बिष्ट ने बताया कि दल ने मौके पर पहुंचकर जंगल में फैलती आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


चंपावत/लोहाघाट। जंगल की आग लगने का सिलसिला थमा नहीं है। 24 घंटे में पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आया है। वन विभाग के स्टेनो मनोज रावत ने बताया कि मैदान से लगे बूम रेंज में चार हेक्टेयर जंगल जल गया। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट मेें भी आठ से अधिक जगह आग लगी है। रेंज बृजमोहन टम्टा ने बताया कि तिलौन सहित कई हिस्सों में लगी आग को वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से बुझाया गया है। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलसा। कई जगह आसमान में धुंध छाई है। अधिक धुंए से कई जगह दम घुटने लगा है। 
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। धुंध, तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। आग के कारण काफी वन संपदा जलकर जल गई है। नरसिंहडांडा, परध्यानी के जंगलों में लगी आग डुंगरी फर्त्याल तक बढ़ गई है। ग्राम प्रधान गिरीश सिंह, रघुवर मुरारी, मनोज सिंह, सौरभ सिंह, संदीप सिंह, पारस, दीपक सिंह आबादी की ओर आ रही आग को बुझाने में करने में जुटे हैं। डिंगडाई, बरमोड़ा, हसेड़ी, झूटरकोट आदि गांवों में सुरई, अखरोट, खनस्यू, उतीश, बांज आदि के जंगलों में लगी आग वन पंचायत गोशनी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) सीएल वर्मा की पहल पर सरपंच नवीन कलखुड़िया, प्रधान भैरव ओली, राजेश ओली, भुवन, सुरेश राम, दीपक कर्नाटक, विद्या राम आदि नागरिक मजदूरों, ग्रामीणों को साथ लेकर आग बुझाने में जुटे हैं। जिससे प्रकाश राम झुलस गया है। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। लधिया घाटी समेत पनार घाटी, सरयू घाटी, महाकाली घाटी क्षेत्रों में भी दावाग्नि के कारण तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। जंगल की आग से पेयजल योजनाओं का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed