फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested with utensils

ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन 

Wed, 30 Jan 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो   पाटी (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 30 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
People protested with utensils
पेयजल किल्लत से गुस्साए गपाटी के मूलाकोट के ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

पाटी विकासखंड के अमौली और मूलाकोट गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नलों में नौ दिन से पानी नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर ग्रामीण जल संस्थान के कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अमौली गांव में 17 जनवरी से अभी तक नलों में पानी की एक बूंद नहीं आई है। लोग 650 मीटर दूर के नौले से लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हो रहे हैं। काम-धाम छोड़ लोग नौले में सुबह से ही पानी लेने के लिए लाइन लगाने पहुंच रहे हैं। पेयजल किल्लत को लेकर प्रकाश चंद्र, भैरव दत्त, हरीश चंद्र, केशव दत्त, शांति देवी, चंद्रा देवी, बसंती देवी, रेखा, कविता, पार्वती, हीरा देवी, जानकी देवी आदि ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


समाजसेवी पूरन भट्ट का कहना है कि 20 जनवरी को जल संस्थान के अधिकारियों से बात की गई। 21 जनवरी को पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी लेकिन अगले दिन से पानी की लाइनों में एक बूंद भी पानी नहीं आया। लगातार गांव के लोग जल संस्थान के कर्मियों से बात कर रहे हैं लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेयजल लाइन में तकनीकी खामी को ठीक करने के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। लाइन की गड़बड़ी को जल्द दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। चंद्रशेखर पंत, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, पाटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed