{"_id":"5c7424ebbdec224e364fadde","slug":"people-protested-in-collectrate-for-their-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुपड़ा से धौनी सिलिंग मार्ग की टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुपड़ा से धौनी सिलिंग मार्ग की टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग
Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लुपड़ा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुपड़ा से धौनी सिलिंग मोटर मार्ग की टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने नारेबाजी कर छतार से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और लोनिवि से टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीण मोहन सिंह सामंत ने कहा कि लुपड़ा से धौनी सिलिंग मोटर निर्माण में ग्रामीणों के दो पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि वे सड़क में रोक नहीं लगा रहे हैं। कहा कि पेयजल स्रोतों को बचाकर अन्य जगहों से सड़क की नई सर्वे कर सड़क को गांव तक ले जाया जा सकता है। ग्रामीण बहादुर सिंह ने कहा कि लोनिवि लोहाघाट को 2015 से कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
कहा कि यदि सड़क पुराने सर्वे के आधार पर ही बनाई जाती है तो ग्रामीण इसका विरोध करेंगे। सड़क का निर्माण होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की क्षति होने पर पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में बिमला देवी, निर्मला देवी, कलावती देवी, जानकी देवी, गीता देवी, धन सिंह, भवान सिंह, राम सिंह, प्रियंका सामंत, जमोती देवी, खीमा देवी, रणवीर सिंह, शेर सिंह, केशव सिंह, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, रतन सिंह, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, कल्याण सिंह, राम सिंह, कृष्ण सिंह, चंद्र सिंह, गोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे ग्रामीण
चंपावत। लुपड़ा गांव के लोग सड़क की टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को साथ में लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि सड़क निर्माण में पानी के स्रोत बंद किए तो वह सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।