{"_id":"5c990001bdec2213e9291b02","slug":"people-protested-against-road-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर रोड टैक्स लगाने से भड़के वाहन स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर रोड टैक्स लगाने से भड़के वाहन स्वामी
Mon, 25 Mar 2019 10:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
खनिज निकासी में रोड टैक्स को लेकर वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव से वार्ता करते वाहन स्वामी।
- फोटो : अमर उजाला
शारदा नदी पर खनन में लगे वाहनों पर वन विभाग द्वारा खनिज निकासी के लिए बने वन मोटर मार्गों के रख-रखाव मद में प्रति चक्कर 130 रुपये रोड टैक्स लगाने से वाहन स्वामी भड़क गए हैं। इसके विरोध में उन्होंने सोमवार को खनिज की निकासी बंद रखी। मामले को लेकर वन विभाग के एसडीओ से वार्ता की।
विज्ञापन
बता दें कि हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी ने 19 मार्च को शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजकर खनन में लगे वाहनों से रोड टैक्स के बारे में जानकारी मांगी तो इससे विभाग में खलबली मच गई। दरअसल विभाग द्वारा अभी तक वाहनों से रोड टैक्स की वसूली ही नहीं की गई है।
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा आनन-फानन में रोड टैक्स वसूली का नोटिस जारी किए जाने से वाहन स्वामी भड़क गए। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को खनिज निकासी ठप रखी। वाहन स्वामियों के शिष्टमंडल ने मां शारदा खनन यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत राजू के नेेतृत्व में वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव से वार्ता की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब खनन में वन विभाग द्वारा न खनिज निकासी के लिए मार्ग बनाया जाता है और न ही कोई शुल्क लिया जाता था। विभाग द्वारा इस साल से यह टैक्स थोपा जा रहा है। एसडीओ ने डीएफओ के आदेश का हवाला देते हुए रोड टैक्स में कोई राहत न दे पाने की बात कही।
कहा कि अब तक खनिज निकासी में वाहनों ने जितने चक्कर लगाए हैं उसका भी शुल्क अदा करना होगा। वाहन स्वामियों ने कहा कि इस मामले को लेकर एक बार फिर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर जीडी खुल्लर, अनिल प्रसाद सिन्हा, अशोक मुरारी, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, चंदन सिंह, योगेेश जोशी, भीम रजवार आदि शामिल थे।