फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of Phagpur are troubled by abandoned animals and monkeys

Champawat News: लावारिस पशुओं और बंदरों से परेशान हैं फागपुर के लोग

Sat, 06 Jan 2024 09:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 06 Jan 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
People of Phagpur are troubled by abandoned animals and monkeys
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में लावारिस पशुओं और बंदरों से किसान परेशान हैं। लावारिस पशु रात में खेतों में पहुंच फसल चट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस और खेतों में नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों के लिए (खोड़) कांजी हाउस बनाने और बंदरों से निजात दिलाने को वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


बंदर घरों के अंदर से खाने पीने का सामन तक उठा ले जा रहे हैं। बच्चों और महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। काश्तकार धर्म सिंह रावत, जगवीर सिंह, कैलाश चंद्र आर्या, तुलसी प्रसाद, शंभू शरण गुप्ता, बृजेंद्र लाल, मदन सिंह सामंत, निर्मला देवी, मीना देवी आदि ने बताया कि वे लंबे समय से लावारिस पशुओं और बंदरों से परेशान हैं। प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने फागपुर में खोड़ बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed