फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people of Pachpakariya colony take their children to school in their arms In the rainy season at banbasa

Champawat: बरसात में बच्चों को गोद में लेकर स्कूल पहुंचाते हैं इस बस्ती के लोग, आवाजाही में होती है दिक्कत

Fri, 20 Jun 2025 02:20 PM IST
हीरा मेहरा विनोद काला, संवाद
विनोद काला, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

पचपकरिया बस्ती का ग्रामीण संपर्क मार्ग 15 साल से पक्का नहीं हो सका है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बरसात के दौरान होती है। अभिभावक अपने छोटे बच्चों को गोद में पकड़कर स्कूल पहुंचाने के लिए मजबूर होते हैं।
 

विज्ञापन
people of Pachpakariya colony take their children to school in their arms In the rainy season at banbasa
बनबसा का पचपकरिया बस्ती का संपर्क मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचपकरिया बस्ती का ग्रामीण संपर्क मार्ग 15 साल से पक्का नहीं हो सका है। मार्ग बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बरसात के दौरान होती है। बरसात में कमर तक पानी होने से सड़क पर जमा पानी नाले का रूप ले लेता है। ऐसे में अभिभावक अपने छोटे बच्चों को गोद में पकड़कर स्कूल पहुंचाने के लिए मजबूर होते हैं।

विज्ञापन


पचपकरिया गांव में नरेश राम के घर से गोपाल राम के घर तक करीब 350 मीटर प्रमुख संपर्क मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। बरसात में सड़क नाले में तबदील हो जाती है। संपर्क मार्ग का वर्ष 2004-05 में तत्कालीन बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने विकास खंड की वित्तीय सहयोग से जीर्णोद्धार कराया था लेकिन इसके बाद इस मार्ग की किसी की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन


ग्रामीण किशन कुमार, सरस्वती देवी ने कहा कि बरसात से पूर्व संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार हो जाता तो बड़ी राहत मिलती। पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मुसीबत अधिक बढ़ जाती है। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बदहाल मार्ग का सुधारीकरण किया जाना है। जल्द ही इस पर कार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed