फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of Banbasa running 12 km away for X-ray

Champawat News: एक्सरे के लिए 12 किमी दूर दौड़ रहे बनबसा के लोग

Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
People of Banbasa running 12 km away for X-ray
बनबसा (चंपावत)। जिले का प्रवेशद्वार बनबसा न केवल मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है बल्कि गृहनगर खटीमा से भी महज 14 किमी दूर है। इसके बावजूद यहां की स्वास्थ्य सेवा के हाल बहुत सेहतमंद नहीं है। यहां के लोगों को एक्सरे के परीक्षण के लिए 12 किमी दूर टनकपुर उप जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बनबसा के राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी को 2017 में उच्चीकृत कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) का दर्जा दिया गया था। इस उच्चीकृत अस्पताल के बावजूद मरीजों को मिलने वाली सुविधा में खास सुधार नहीं हुआ। आपात सेवा तो दूर, सामान्य इलाज भी मिलना आसान नहीं है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन की तैनाती के अलावा खनन न्यास कोष से एक चालक रखा गया है। इस वजह से बनबसा की सात हजार से अधिक की आबादी को इलाज के लिए टनकपुर या ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
दो चिकित्सकों की मांग कर रहे लोग
बनबसा (चंपावत)। यहां अभी एक ही डॉक्टर का पद है। क्षेत्र के लोग स्थानीय जरूरत को देखते हुए दो (एक महिला और एक पुरुष) डॉक्टर की मांग कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, ग्राम प्रधान सुमन चंद, भावना नेगी, महेश मुरारी, दीपक प्रकाश चंद आदि का कहना है कि चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के साथ एक्सरे और अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चंपावत जिले को आदर्श रूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा सरकार की प्राथमिकता में हैं। जल्द ही व्यवस्था में और सुधार हाेगा।
मुकेश कलखुड़िया, जिला महामंत्री, भाजपा। (22 सीपीटी 04पी)
कोट
बनबसा सहित जिले के मैदानी क्षेत्र के दोनों अस्पताल खुद बीमार हाल में हैं। लोगों के इलाज के साथ ही इन अस्पतालों के ऑपरेशन की जरूरत है। पार्टी इसे लेकर आवाज उठाएगी।

हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक, चंपावत।
कोट
बनबसा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दो चिकित्सकों की तैनाती की कोशिश की जाएगी। मानकों के अंतर्गत बनबसा में एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं है। लिहाजा इसे लेकर अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed