{"_id":"6488ac7d750a867aea0bb8b4","slug":"people-got-angry-for-not-sending-doctors-to-the-hospital-champawat-news-c-8-1-166497-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अस्पताल में डॉक्टर न भेजे जाने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अस्पताल में डॉक्टर न भेजे जाने पर भड़के लोग
Tue, 13 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक। संवाद
दो फार्मासिस्ट और सीएमएस के तबादले के बाद नहीं भेजे गए प्रतिस्थानी, प्रदर्शन कर व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल के दो फार्मासिस्ट और चिकित्सा अधीक्षक के तबादले के बाद उनके प्रतिस्थानी न भेजने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। जल्द व्यवस्थाएं न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सभासद राज किशोर साह के नेतृत्व में मंगलवार को अस्पताल परिसर में लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि अस्पताल में हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जन, फिजिशियन की कमी लंबे समय से चल रही है जिस पर विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है। अब यहां के दो फार्मासिस्ट और चिकित्सा अधीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है लेकिन उनके बदले सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है। कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने जल्द अस्पताल में रिक्त पदों को नहीं भरा तो उग्र आंदोलन करेंगे। वहां पर अमन जोशी, नवीन सिंह, नंदन जोशी, राजेंद्र रावत, दीपक सिंह, रेखा देवी, विमला देवी, गीता देवी, कमला साह आदि मौजूद रहे।